
वैसे तो कोई भी इवेंट हो बॉलीवुड अभिनेत्रियां सज धज कर ही पहुंचती हैं लेकिन कई बार वे ऐसे कपड़े पहन लेती हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई में जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2018 के दौरान। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने गाउन में सबसे ग्लैमरस और बोल्ड दिख रही थीं ।

लेकिन इसी खूबसूरत ड्रेस की वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गईं। इस इवेंट में उर्वशी लॉन्ग स्लिट वाला ब्लैक कलर का गाउन पहनकर पहुंची थी। उर्वशी ने इसी गाउन में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर डालीं।

कई लोगों को उर्वशी का यह अंदाज़ पसंद नहीं आया। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होना शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा कि आगे से किसी फंक्शन में जाएं तो वह प्रॉपर ड्रेस पहनकर जाएं।