1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची Urvashi Rautela, लोगों पूछ रहे – ये चल क्या रहता है?

हाल में इंडिया-पाकिस्तान मैच दुबई में खेला गया, जहां एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) भी पहुंचीं और ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई। हाल में उर्वशी और क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी को लेकर काफी चर्चा में थे और अक्सर ही रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 29 Aug 2022, 10:33 AM IST

भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची Urvashi Rautela

भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंची Urvashi Rautela

कुछ समय पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने एक इंटरव्यू में RP नाम से एक शख्स के बारे में बताया था, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने बताया था कि 'वो दिल्ली में थीं और अपनी फिल्म की शूटिंग करके अपने होटल पहुंची तो वहां उनको पता चला कि कोई RP नाम का शख्स उनका काफी देर से इंतजार कर रहा हैं और उस शख्स ने उनको काफी कॉल भी किए थे, लेकिन वो सो रही थीं इसलिए फोन पर बात नहीं कर पाई।' साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि 'वो मुंबई में उनसे मिली थी, जिसके बाद दोनों की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं'।

इस इंटरव्यू के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए साफतौर पर लिखा था कि 'मेरा पीछा छोड़ दे बहन। झूठ बोले ने की भी लिमिट होती है'। इसके बाद एक्ट्रेस ने उनके इस स्टोरी का जवाब देते हुए पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत को छोटू भईया बताया था और साथ ही क्रिकेटर को Cougar hunter भी कहा था, जिसका अर्थ होता है अपने से बड़ी लड़की या महिला के साथ दोस्ती रखना।

यह भी पढ़ें: किसी और की पत्नी को अपनी पत्नी मानते रहे Deepak Tijori, जानें क्या था पूरा माजरा?


दोनों की ये तमाम बातें सोशल मीडिया पर चल ही रही थी कि इस बीच एक्ट्रेस इंडिया-पाकिस्तान मैच दुबई पहुंच गई। वहीं अब एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उनकी फोटो-वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो इंडिया की टीम को चीयर करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके फोटो-वीडियो पर मिम्स बनाकर यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'उर्वशी स्टेडियम में, लेकिन ऋषभ पंत नहीं खेल रहे हैं'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'उर्वशी स्टेडियम में लोग RP को ढूंढ रहे हैं'।


एक और यूजर लिखता है कि 'मैं कभी क्रिकेट नहीं देखती…, फिर यहां कबड्डी चल रही है?'। एक और यूजर लिखता है 'ये उर्वशी की हमशक्ल हो सकती हैं, क्योंकि हमें क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं है'। ऐसे बेहद से ट्वीट्स ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोगों ने उर्वशी को कमेंट किए और ट्रोल किया। बता दें कि उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों और काम से ज्यादा अपने मंहगे कपड़ों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर ही किसी ने किसी इवेंट में अपनी महंगी ड्रेस में नजर आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: 'अपनी नहीं तो कम से कम बाकी लड़कियों की इज्जत...', सिर्फ चांदी का वरक चिपका Urfi Javed ने कराया फोटोशूट; सुनने पड़ रहे तानें