
Vaani Kapoor Abandons Abir Gulal Posts: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। इसके चलते बॉलीवुड ने भी पाकिस्तानी कलाकारों से दूरी बनानी शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम के बीच अभिनेत्री वाणी कपूर ने एक बड़ा फैसला लेते हुए फवाद खान के साथ अपनी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ से जुड़े सभी पोस्ट इंस्टाग्राम से हटा दिए हैं।
फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन पहलगाम हमले के बाद पहले भारत और फिर पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन कर दिया गया। इसके साथ ही यूट्यूब से फिल्म के गाने और प्रमोशनल कंटेंट भी हटा दिए गए हैं। इस फैसले का असर फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी पर भी पड़ा है।
वाणी कपूर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनकी अन्य फिल्मों जैसे ‘रेड 2’ के पोस्ट अभी भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ‘अबीर गुलाल’ से जुड़े सभी पोस्ट गायब हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अभिनेत्री ने या तो पोस्ट डिलीट कर दिए हैं या आर्काइव कर दिए हैं। हालांकि, वाणी कपूर की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
भारत सरकार द्वारा सख्त कदम उठाते हुए कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। इनमें शामिल हैं: फवाद खान, हानिया आमिर, अली जफर, सजल अली, इकरा अजीज, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, मावरा होकेन, सबा कमर, महविश हयात,सहित अन्य कई नाम।अब ये अकाउंट भारत में विजबल नहीं हैं और यूट्यूब पर भी उनके कंटेंट पर रोक लगाई जा रही है।
Updated on:
4 May 2025, 4:14 PM IST
Published on:
4 May 2025, 3:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.