बॅालीवुड फिल्म 'सुई-धागा' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले दिन सुई-धागा की बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत रही। अब उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड के बाकी बचे हुए दो दिन कमाई की रफ्तार तेज होगी।