6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Varun dhawan:- वरुण धवन जिम में करने लगे डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

वरुण धवन जिम में करने लगे डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 14 Jun 2020, 8:26 AM IST

Varun Dhawan

Varun Dhawan

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपने दोस्त के साथ "तुम तो ठहरे परदेसी" गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर शर्टलेस अपनी बॉडी दिखा दिखा रहे हैं। इस दौरान अपने दोस्त और ट्रेनर के साथ ट्रैक पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर लाइक किया जा रहा है।

इस वीडियो में स्ट्रीट डांसर 3D अभिनेता अपनी टोंड बॉडी को पूरी तरह दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे तुम तो ठहरे परदेसी गीत पर अपने दोस्त के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आए। वे गाने के हर बोल पर एक्शन भी करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा है। ***** तुम तो ठहरे परदेसी मेरा पसंदीदा सॉन्ग है, हमें यकीन है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।" इस वीडियो पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने कमेंट किए हैं। जिसमें तापसी पन्नू ने कमेंट किया "केवल वही है जो उनकी वर्कआउट प्लेलिस्ट को हरा सकते हैं।" जबकि एमसी शेर उर्फ सिद्धांत चतुर्वेदी ने कमेंट में लिखा है "ओह ये तो मेरा वाला है।"

आपको बता दें कि वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर वन जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी होंगी। वरुण धवन की यह पहली फिल्में है। जिसमें सारा अली खान नजर आएगी। यह फिल्म गोविंदा की कुली नंबर वन की रीमेक रहेगी।

View this post on Instagram

My all time favourite song I ain’t classy

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on