नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे ले लिए हैं। कोरोनावायरस की वजह से शादी में परिवार और कुछ खास दोस्तों ही मौजूद हो पाए। वहीं खबरें सामने आ रही थी कि शादी के बाद कपल तुर्की में हनीमून मनाने जाएगा। वहीं ताज़ा खबरों के मुताबिक नताशा-वरुण का यह प्लान कैंसिल हो गया है। यही नहीं बताया जा रहा है कि शादी के तीन दिन बाद ही अभिनेता ने शूटिंग पर जाना भी शुरु कर दिया है।