विक्की कौशल की अपकमिंग मूवी बैड न्यूज है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी और सिंगर एमी विर्क भी नजर आएंगे। अभी तक इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। अब विक्की कौशल ने अपना एक अनोखा वीडियो शेयर करते हुए इसके ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। विक्की कौशल इस वीडियो में सोफे पर गिरते हुए नजर आते हैं और फिर कैमरे की तरफ देखकर बोलते हैं कि एक गुड न्यूज है। बैड न्यूज का ट्रेलर जल्द ही आ रहा है। एक्टर के इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'तैयार हो जाओ, ट्रेलर आ रहा है अपना। बैड न्यूज।'