
विद्या बालन
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन लॉकडाउन के बाद अब घर से बाहर निकली है। उन्होंने शूटिंग का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि हम सभी को इस स्थिति को स्वीकार करना होगा और हमें धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा। हमें पहले से ज्यादा जिम्मेदार और सतर्क होना पड़ेगा और कोरोना के साथ रहते हुए काम करने की आदत डालनी पड़ेगी, जब तक भी कोरोना रहता है।
आपको बता दें कि विद्या बालन शूटिंग पर लौट चुकी हैं। वे काफी खुश हैं यह देखते हुए की शूटिंग के सेट पर सावधानी और सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं। अभिनेत्री ने करीब 3 माह बाद फिर से काम की शुरुआत की है। जिसमें उन्होंने मेहबूब स्टूडियो में एक विज्ञापन की, शूटिंग के अनुभव को बताते हुए उन्होंने कहा सेट पर वापस आना वाकई अद्भुत था, हर कोई पीपीई किट में था और हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे थे। संक्रमण से बचने के लिए सभी सावधानियां बरती गई थी और दिशानिर्देशों का पालन किया गया था। वहां एक सैनिटाइजेशन बूथ भी था और नियमित रूप से तापमान की जांच की जा रही थी। इससे हम सभी को स्थिति की गंभीरता का अहसास हुआ। हम सभी वह करने की कोशिश कर रहे हैं जो हम कर सकते हैं। यह हमारे लिए एक अनुभव है ,नया अनुभव है, सच तो यह है कि काम के लिए बाहर निकल कर बहुत खुश हूं।
विद्या को उम्मीद है कि जब भी सभी लोग काम पर लौटेंगे तो वे लापरवाही नहीं बरतेंगे। बल्कि सावधान रहेंगे, उन्होंने बताया कि मैंने मास्क नहीं पहना था क्योंकि मैं कैमरे के सामने थी। अगर हमें खुद की चिंता है और हम सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमें सारी सावधानियां बरतनी होगी, यह मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है। धीरे-धीरे काम पर वापस जाने का मतलब यह भी होगा कि लोग काम करने और कमाई करने के मामले में भी बेहतर महसूस करेंगे। उन्होंने बताया कि मैं फिल्म शकुंतला देवी का प्रमोशन घर से ही करूंगी। मैं अपने माता पिता से भी अगले कुछ दिनों तक मिलने नहीं जाऊंगी। क्योंकि मैं अब काम के लिए बाहर निकल चुकी हूं।
Published on:
18 Jul 2020, 9:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.