
विंदू दारा सिंह से शादी कर पछता रही थी ये मशहूर एक्ट्रेस, एक दिन हाथ की नस काटकर कर रही थी सुसाइड पर...
Dara Singh के बेटे vindu dara singh आज अपना 55वां Birthday मना रहे हैं। विंदू ने 'जय वीर हनुमान' सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह गर्व', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'किससे प्यार करूं', 'कमबख्त इश्क', 'मारुति', 'मुझसे शादी करोगी' और 'हाउसफुल' जैसी कई फिल्मों में अहम किरदार निभाते नजर आ चुके हैं।
विंदू दारा सिंह बॉलीवुड के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। विन्दू ने साल 1994 में 'करण' फिल्म से बॉलीवुड में कॅरियर की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं विंदू 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन के विनर भी थे।
अगर विंदू दारा सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तब्बू की बहन फराह नाज हाशमी से शादी की थी। हालांकि यह शादी एक सफल शादी साबित नहीं हो पाई। एक वक्त ऐसा भी आया था जब शादी में आई परेशानियों के कारण फराह ने हाथों की नस काटकर सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं।
विंदू दारा सिंह और फराह ने 2003 में तलाक ले लिया था। इसके बाद विंदू ने मॉडल डिनो उमारोवा से शादी की थी। विन्दू और डिनो की एक बेटी है। वहीं, फराह ने साल 2003 में सुमित सहगल से शादी की थी। विंदू दारा सिंह का नाम साल 2013 स्पॉट फिक्सिंग विवाद में भी सामने आया था।
विंदू दारा सिंह पर आरोप लगे कि उन्होंने बुकी और खिलाड़ियों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। विंदू दारा सिंह फिलहाल बेल पर रिहा है। वहीं, उन्हें आईपीएल दौरान स्टेडियम में जाने प पर आजीवन प्रतिबंध लगा है।
Updated on:
6 May 2019, 11:03 AM IST
Published on:
6 May 2019, 11:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.