27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यौन संबंध बनाने की चाहत रखते थे विनोद खन्ना, बिना झिझक कह डाला था- मैं कोई संत नहीं, मुझे जरूरत है…

दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना ( vinod khanna ) ने एक इंटरव्यू में अपनी इच्छाओं का जिक्र किया था। उन्होंने बिना झिझक के यह कुबूल किया था कि उनकी जिंदगी में इंटीमेट रिलेशनशिप यानी यौन रिश्तों की कितनी अहमियत है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 15 Nov 2022, 4:57 PM IST

vv.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना ( vinod khanna ) भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक खास छाप छोड़ रखी है। बताया जाता है कि विनोद असल जिंदगी में काफी बोल्ड और बिंदास रहे हैं। एक्टर के कई फिल्मों के किस्से हैं,जब रोमांटिक या इंटीमेट सीन करते हुए वह बेकाबू हुए है। जैसे फिल्म 'दयावान' ( dayawaan ) में माधुरी दीक्षित ( madhuri dixit )के साथ फिल्माया रोमांटिक सीन और 'हमशक्ल'( humshakal) का मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri ) संग किया किसिंग सीन। इस दौरान एक्टर ने बहुत सुर्खियों बटोरी। एक्टर रिएलिटी में भी अपनी बातों में काफी बिंदास रहे हैं।

एक बार विनोद खन्ना ने एक इंटरव्यू में अपनी इच्छाओं का जिक्र किया था। उन्होंने बिना झिझक के यह कुबूल किया था कि उनकी जिंदगी में इंटीमेट रिलेशनशिप यानी यौन रिश्तों की कितनी अहमियत है। एक्टर ने कहा था कि वह कोई संत नहीं हैं जो किसी महिला से प्यार नहीं करेंगे या उसके साथ संबंध नहीं बनाएंगे।

महिलाओं के बिना हम यहां नहीं होते
अपनी जरूरतों का जिक्र करते हुए एक्टर ने कहा था,'मैं एक बैचलर था और जहां तक महिलाओं की बात है तो मैं कोई संत नहीं हूं। मुझे सेक्स की उतनी ही जरूरत है, जितनी किसी और को होती है। महिलाओं के बिना हम यहां नहीं होते। यौन संबंध नहीं होते तो हम यहां नहीं होते। तो फिर किसी को मेरे महिलाओं के साथ होने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए?'

गीतांजलि से हुआ प्यार
अगर एक्टर के लव लाइफ की बात करें तो विनोद जब कॉलेज में थे तब उनकी मुलाकात गीतांजलि नाम की लड़की से हुई। एक्टर को गीतांजलि से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। विनोद खन्ना ने 1971 में गीतांजलि से शादी की और दो बेटों अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के पिता बने।

अमृता सिंह को दे बैठे थे दिल
इसके बाद उनकी जिंदगी में एक्ट्रेस अमृता सिंह ( amrita singh ) की एंट्री हुई। बताया जाता है कि साल 1989 में आई फिल्म 'बंटवारा' में विनोद खन्ना और अमृता सिंह ने साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। हालांकि जब फिल्म की शूटिंग खत्म हुई तब ही विनोद और अमृता का रिश्ता भी खत्म हो गया। लेकिन इसके कुछ साल बाद अचानक विनोद खन्ना घर-बार और फिल्में छोड़कर संन्यासी बन गए और ओशो के आश्रम में चले गए। तभी गीतांजलि ने विनोद खन्ना को तलाक देने का फैसला कर लिया।

गीतांजलि से तलाक के बाद कविता से हुआ प्यार
विनोद खन्ना जब कुछ साल बाद ओशो के आश्रम से वापस लौटे तो उनकी मुलाकात कविता नाम की एक महिला से हुई और वह उनसे प्यार करने लगे। इस तरह विनोद खन्ना और कविता की लव स्टोरी शुरू हो गई और फिर 1990 में दोनों ने शादी कर ली। कविता से शादी के बाद विनोद खन्ना बेटे साक्षी और बेटी श्रद्धा के पिता बने।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग