8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vinod Mehra ने रेखा से मंदिर में चुपके से की थी शादी, मां ने बहू को मारने के लिए निकाल ली थी चप्पल.. तीन शादियों के बाद भी रहे तन्हा

विनोद मेहरा ने की थी तीन शादियां रेखा से विनोद ने चुपके से की थी शादी विनोद की मां ने रेखा को कभी नहीं किया स्वीकार
2 min read
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Feb 13, 2021

Vinod Mehra

Vinod Mehra and Rekha

नई दिल्ली | बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो विनोद मेहरा (Vinod Mehra) ने अपनी अदाकारी और लुक्स से सभी को दीवाना बना दिया था। 70 के दशक में विनोद मेहरा एक बड़ा नाम हुआ करते थे। एक्ट्रेसेस भी विनोद के काम की कायल हुआ करती थीं। विनोद का जन्म 13 फरवरी 1945 में पंजाब के अमृतसर में हुआ। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर कर दी थी। विनोद के परिवार में उनकी बहन पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम किया करती थीं। रागिनी फिल्म में काम करने के बाद विनोद ने फिल्म एक थी रीता से अपने डेब्यू किया था। उन्होंने 'अमर प्रेम', 'अनुराग', कुंवारा बाप', स्वर्ग और नरक, जानी दुश्मन और 'लाल पत्थर' जैसी कई हिट फिल्में दीं। विनोद के स्टाइल की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां दीवानी हुआ करती थीं। इस लिस्ट में रेखा का नाम भी शामिल होता है।

रेखा के साथ विनोद के अफेयर के होते थे चर्चे

विनोद मेहरा ने साल 1974 में अपनी मां के कहने पर मीना ब्रोका से शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विनोद अपने मन से इस शादी को नहीं करना चाहते थे लेकिन मां से बेहद प्यार करने के चलते उन्होंने हामी भर दी थी। हालांकि चार साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और वो अलग हो गए। इसके बाद विनोद को अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से प्यार हुआ और उन्होंने साल 1980 में उनसे शादी कर ली। हालांकि कुछ सालों बाद ये रिश्ता भी टूट गया। विनोद जिंदगी में बेहद अकेले हो गए थे तभी उनकी जिंदगी में रेखा की एंट्री हुई। रेखा और विनोद के अफेयर के चर्चे आज भी बॉलीवुड गलियारों में होते हैं। ये भी कहा जाता है कि दोनों ने चुपके से मंदिर में शादी कर ली थी। लेकिन जब विनोद रेखा को लेकर अपने घर पहुंचे तो उनकी मां ने एक्ट्रेस को स्वीकार नहीं किया।

रेखा को मारने के लिए विनोद की मां ने निकाल ली थी चप्पल

विनोद मेहरा की मां को रेखा बिल्कुल भी नहीं पसंद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा को मारने के लिए उनकी मां ने चप्पल तक उठा ली थी। घर में लड़ाई बढ़ती देख रेखा ने विनोद का घर छोड़ दिया था। हालांकि बाद में विनोद ने रेखा से घर वापस आने को कहा लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। रेखा बेहद डर गई थीं। विनोद और रेखा की शादी की पुष्टि आज भी नहीं हुई है। रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो में इस बात से साफ इंकार किया था कि उनकी शादी कभी विनोद मेहरा से हुई थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक विनोद मेहरा की तीन शादियां ही हुईं। विनोद ने 1987 में किरण से शादी की लेकिन उसके दो साल बाद ही 1990 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस शादी से विनोद को दो बच्चे हैं। जिनका नाम सोनिया मेहरा और रोहन मेहरा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग