
vivek agnihotri
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्खियां में हैं। फिल्म के पहले गाने बेशर्म रंग के रिलीज होने के बाद से बवाल मचा हुआ है। कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित बताया था, जिसके बाद लोगों ने गाने पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया।
कुछ समय पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म पठान के बेशर्म रंग की आलोचना करते हुए एक यंग लड़की का वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे न देखें।
वीडियो में लड़की इस गाने को 'रेप के लिए उकसाने वाला' बता रही थी। विवेक अग्निहोत्री के इसी ट्वीट पर लोग भड़क गए और उन्होंने डायरेक्टर की बेटी की ऑरेंज बिकिनी वाली तस्वीरें निकालकर वायरल कर दीं।
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 16' के मेकर्स को मिला नोटिस
वायरल होती तस्वीरों में विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका भगवा रंग की बिकिनी पहने बीच पर लेटी दिखाई दे रही हैं।
एक यूजर ने एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री की बेटी की बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर कर लिखा कि, 'विवेक अग्निहोत्री को वैसे तो हीरोइनों की बिकिनी वाली तस्वीरों से परेशानी है और यहां देखिए खुद उनकी बेटी की बिकिनी वाली तस्वीरें।'
एक ने लिखा है कि 'काफी पारिवारिक संस्कार देते हो जनाब… ग्यान बांटने से पहले घर पे भी दे दो… भगवान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।'
वहीं, एक और यूजर ने रिएक्शन देते हुए कहा कि ‘कोई नहीं बोलेगा इसको अश्लीलता… विवेक अग्निहोत्री ने बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं अपनी बेटी को।'
हालांकि ट्रोल होने के बाद मल्लिका ने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने लकिया है और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे।
साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- दिव्या अग्रवाल ने गिराई हुस्न की बिजलियां
Updated on:
30 Dec 2022 12:05 pm
Published on:
30 Dec 2022 11:49 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
