
vivek agnihotri on bollywood actors
इन दिनों बॉलीवुड में हिट फिल्मों का सूखा पड़ा हुआ है। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों से हर कोई परेशान है। ऐसे में अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड एक्टर्स को अतरंगे अंदाज में बड़ी सलाह दी है। डायरेक्ट ने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर एक ट्वीट किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
डायरेक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ईमानदारी से एक राय देना चाहता हूं। अगर बॉलीवुड एक्टर्स वापसी चाहते हैं, तो उन्हें 3 चीजों को तुरंत रोक देना चाहिए। नंबर एक- पेड ट्रेंडिंग, दूसरा एयरपोर्ट, जिम, कुत्ता टहलाने वाला लुक, और तीसरा कॉफी पीना।
विवेक अग्ननिहोत्री के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि क्षमा करना सर, लेकिन अब बदलाव की जरूरत नहीं है। बायकॉट में हम बहुत आगे निकल चुके हैं। वापिस आना अब मुश्किल है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक सिनेमा दर्शक के रूप में, मैं कहूंगी कि अब कुछ को रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए या उम्र के हिसाब से किरदान निभाने चाहिए। अगर वे आसानी से 30+ अभिनेत्रियों को रिटायर कर सकते हैं तो एक अभिनेता को रिटायर क्यों नहीं करना चाहिए।
एक अन्य ने लिखा कि किसी भी धर्म का मज़ाक उड़ाना बंद कर दो, और भी कई विषय हैं। नए लोगों को इकट्ठा करने और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश न करें।
ऐसा पहली बार नहीं है जब डायरेक्टर ने किसी पर निशाना साधा हो इससे पहले भी वो एक्टर्स को आड़े हाथ ले चुके हैं।
Published on:
2 Sep 2022, 11:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.