Vivek Oberoi 47th Birthday: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का आज 47वां जन्मदिन है।विवेक ओबेरॉय हिंदी सिनेमा के उन चंद कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होने अपने दम पर अपना बाॅलीवुड करियर तय किया हैं। 'साथिया', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले विवेक ओबेरॉय का इंडस्ट्री में अलग स्वैग है।
विवेक ओबेरॉय बड़े परदे पर शानदार शुरुआत करने के बाद अपनी शोहरत को संभाल नहीं सके और हाशिये पर पहुंच गए। विवेक ओबेरॉय सुपरस्टार भले ही नहीं बन सके लेकिन उनके पापा सुरेश ओबेरॉय के नजर में वह अब भी सुपरस्टार ही हैं।