जानकारी के अनुसार सोनी सब पर आने वाले वागले की दुनिया में मिस्टर वागले का किरदार अंजन श्रीवास्तव और जूनियर वागले का किरदार सुमित राघवन निभाएंगे। यह एपिसोड एक परिवार की ऐसी कहानी बयां करता है जिन्हें हमने पारंपरिक रूप से पसंद किया है। आधुनिक, प्रगतिशील, जटिल और आकांक्षी भारत के परिदृश्य में एक आम आदमी की कहानी साल 2021 में मनोरंजन करने और हमें प्रेरित करने के लिए तैयार है। इस शो में मिसेज वागले की भूमिका में भारती अचरेकर और राजेश वागले की पत्नी की भूमिका में परिवा प्रणिती होंगी। जो वागले की दुनिया का नया युग प्रस्तुत करेगी।