1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाणी कपूर से फैन ने पूछा ‘क्या आप कुपोषण का शिकार हैं’, एक्ट्रेस ने लगाई लताड़ फिर हो गई बोलती बंद

वाणी कपूर (Vaani Kapoor) एक सेल्फी की वजह से हुईं ट्रोल एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब ट्रोलर ने कहा- कुपोषण का शिकार हो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 6 Jan 2020, 5:38 PM IST

ks0v31eg_vaani-kapoor_625x300_06_january_20.jpg

Vaani Kapoor

नई दिल्ली | हाल ही में फिल्म 'वॉर (War)' में नज़र आने वाली एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) को फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया जिसका एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। दरअसल वाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं लेकिन कुछ फैंस को उनकी पतली काया पसंद नहीं आई और उन्होंने वाणी को ट्रोल कर दिया। एक फैन ने उन्हें कुपोषण का शिकार बता डाला जिसके बाद वाणी कपूर ने ट्रोलर्स (Troll) को बुरी लताड़ लगाई।

वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने कमेंट करते हुए लिखा- लाइफ में कुछ प्रोडक्टिव करने की कोशिश क्यों नहीं करते??? कृपया अपने आप पर कठोर होना बंद करें, ज़िंदगी बहुत अच्छी है.. नफरत फैलाना बंद करो। वाणी ने इसी तरह कई ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। वाणी कपूर आजकल जमकर वर्क आउट कर रही हैं। इसीलिए उन्होंने अपनी जिम बॉडी को सेल्फी लेते हुए पोस्ट किया था। जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

बता दें कि इससे पहले भी वाणी कपूर का एक वीडियो सामने आया था जब उनकी कार का पीछा कुछ लड़के करने लगे थे। लेकिन वाणी (Vaani Kapoor) ने डरने के बजाए गाड़ी को रुकवाकर फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाई थी। जिसके बाद वाणी को खूब तारीफ भी हुई थी और उन्हें सावधान रहने की हिदायत भी दी गई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वाणी फिल्म वार में रितिक रौशन के साथ दिखाई दीं थीं। इस फिल्म ने कई कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।