1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें, मधुर भंडारकर की फिल्म “कैलेंडर गर्ल्स” का Official trailer

"कैलेंडर गर्ल्स" में 5 मॉडल्स के रोल में अकांक्षा पुरी, अवन मोदी, कायरा दत्ता, रूही सिंह और सतरूपा पाइन नजर आने वाली हैं..

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sudha Verma

Aug 19, 2015

calendar girls

calendar girls

मुंबई। मधुर भंडारकर
की फिल्म "टीजर" पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुकी है। जिसके बाद फिल्म का
ट्रेलर लॉन्च किया गया है। फिल्म का ट्रेलर टीजर से भी ज्यादा हॉट है। लगभग 2.30
मिनट के इस ट्रेलर में 5 मॉडल्स को दिखाया गया है।

ग्लैमर, बदला, दौलत और इन
सबके पीछे की सच्चाई को मधुर ने कहानी के रूप में पर्दे पर उतारा है। ट्रेलर काफी
बोल्ड है, फिल्म की कहानी 5 सूपरमॉडल के इर्द गिर्द घुमती है जो ग्लैमर की दुनिया
में इस तरह खो जाती है कि उन्हे कुछ नजर नहीं आता है और वह धीरे धीरे अपना सब खो
देती है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में कुछ चीजें सस्पेंस के लिए रखी गई है।


मधुर इससे पहले "फैशन", "हीरोइन", "पेज 3" जैसी फिल्में बना चुके हैं। जो
ग्लैमर और शौहरत की दुनिया का कड़वा सच पर्दे पर दिखाती है। "कैलेंडर गर्ल्स" में 5
मॉडल्स के रोल में अकांक्षा पुरी, अवन मोदी, कायरा दत्ता, रूही सिंह और सतरूपा पाइन
नजर आने वाली हैं। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर देखने के
लिए क्लिक करें.........


ये भी पढ़ें

image
Story Loader