बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने अपने ट्रांसफॉरमेशन से सभी को चौंका दिया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि उन्होंने बिना एक्सरसाइज किए 6 माह में करीब 12 किलो वजन कम कर लिया है। आपको बता दें कि बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी शहनाज ने आलोचकों की भी बोलती बंद कर दी है। अब वह बेबी से बेबी डॉल बनने की तैयारी में है।