23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर ने एनिमल को बताया शाहरुख की सुपरहिट फिल्म का एडल्ट वर्जन, ट्रेलर लॉन्च पर ही दे दिया बड़ा हिंट

Animal Trailer: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने मीडिया से बात की। ट्रेलर के प्रीमियर से पहले इसे सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 24 Nov 2023, 10:15 AM IST

animal_trailerr.jpg

Animal Trailer: रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल का ट्रेलर लॉन्च करने के दौरान मीडिया से बात किया। रणबीर ने कहा कि वह बॉबी देओल को देखकर बड़े हुए हैं। उन्हें बॉबी के साथ जब काम करने का मौका मिला तो एहसास हुआ कि वे लोग एक जैसे हैं।


"एनिमल एक अडल्ट रेटेड कभी खुशी कभी गम है"
फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। रणबीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए फिल्म की थीम की ओर इशारा करते हुए सीबीएफसी के ‘ए सर्टिफिकेट’ देने पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, "यह एक अडल्ट रेटेड कभी खुशी कभी गम है"। सर्टिफिकेट के बारे में अपडेट फिल्म एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कल, 22 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। फिल्म के रन टाइम की बात करें तो 3 घंटे 21 मिनट, 23 सेकंड और 16 फ्रेम का है।
लॉन्च के दौरान एक्टर ने यह भी चर्चा की कि इतना सीरियस रोल करने के बाद वह अपने परिवार के पास वापस जाना चाहते हैं। उसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं एक अलग इंसान हूं। मैं अपने रोल को कभी घर नहीं ले जाता। मैं अगर जाकर ऐसी हरकत करता तो मेरी बीवी मुझे मारेगी।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग