16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोर्डिंग स्कूल में सैफ के साथ हुआ था कुछ ऐसा, रोते रहे थे रातभर

सैफ और करीना ने फैसला लिया था कि जब तैमूर थोडा बड़ा हो जाएगा तो उसे बोर्डिंग स्कूल में डाल देंगे
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Mar 23, 2018

Saif ali khan

Saif ali khan

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर आजकल काफी सुर्खियों में रहते हैं। तैमूर की कोई भी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले सैफ और करीना ने फैसला लिया था कि जब तैमूर थोडा बड़ा हो जाएगा तो उसे बोर्डिंग स्कूल में डाल देंगे।

सैफ नहीं रखना चाहते थे तैमूर नाम:
पिछले दिनों करीना कपूर ने तैमूर के नाम को लेकर खुलासा किया था कि जब तैमूर का जन्म हुआ था तो उसके नाम को लेकर काफी बवाल हुआ था। सैफ ने करीना से कहा था कि तैमूर के नाम को लेकर काफी बवाल हो रहा है। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे का दूसरा नाम रखने का सुझाव दिया लेकिन करीना नहीं मानी। करीना ने कहा कि उन्हें तैमूर के नाम पर गर्व है।

बोर्डिंग स्कूल में रोने लगे थे सैफ:
सैफ अली खान भी बोर्डिंग स्कूल में पढ़े थे। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म'हम साथ—साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सैफ ने अपने बोर्डिंग स्कूल के दिनों का एक किस्सा शेयर किया था। सैफ ने बताया था,'मैं इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता था। स्कूल की पहली रात को ही एक गुडलुकिंग लड़का मेरे पास आया।' उसने मुझसे कहा कि मैं बहुत क्यूट और चिकना हूं। वह मेरे साथ सोना चाहता है-सेम बेड पर।' इसके बाद सैफ रोने लगे। वह पूरी रात रोते रहे।

लड़कियां दीवानी हैं सैफ की:
बता दें कि सैफ अली खान ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1993 में आई फिल्म 'परंपरा' से किया था। इसके बाद वे चॉकलेटी ब्वॉय के नाम से मशहूर हो गए थे। लड़कियां सैफ की दीवानी थी। वह छोटे नवाब के नाम से भी मशहूर हैं। सैफ एक राजशाही घराने से ताल्लुक रखते हैं और वे इसी माहौल में पले बढ़े हैं। फिलहाल वे अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग