16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब इस एक्टर से फिल्म डायरेक्टर ने कहा कि तुम नहीं बिकोगे

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने असफलता के दिनों को याद करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है।

2 min read
Google source verification

image

Sneha Patsariya

Dec 11, 2021

ayushmann-khurrana.jpg

अपनी पहली ही फिल्म 'विकी डोनर' से दर्शकों के दिलों पर छाए आयुष्मान खुराना का नाम आज सफल कलाकारों में शामिल हैं। उनके अभिनय की सराहना प्रशंसकों से लेकर बॉलीवुड कलाकारों तक सब करते हैं। अपने अभिनय के साथ-साथ अपने शांत और सुलझे हुए स्वभाव से उन्होंने सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये अभिनेता बहुत सक्रिय हैं और अक्सर तस्वीरें साझा करते हैं। विक्की डोनर की सफलता के बाद एक्टर ने तीन फिल्में लगातार फ्लॉप दी हैं जिसमें ‘नौटंकी साला’, ‘बेवफकूफियां’ और ‘हवाईजादा’ जैसी फिल्में शामिल है। एक्टर ने अपने असफलता को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें एक फिल्म निर्माता ने कहा था तुम नहीं बिकोगे। इसका मतलब है कि अब दर्शक उन्हें नहीं देखना चाहते हैं।

दरहसल बात तब की है जब अभिनेता हमेशा की तरह अपने फैंस के लिए कुछ नया तलास रहे थे। आयुष्मान ने कहा था कि मैंने एक फिल्म को ना कह दिया था और मुझसे कहा गया था कि तुम बिकते नहीं हो। इस फिल्म को ना क्यों कह रहे हो। एक्टर ने दो साल बाद ‘दम लगा के हाईशा’ से दोबारा वापसी की। उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्टर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘दम लगा के हाईशा’ के बाद मैंने दो साल तक सही फिल्म में काम करने का इंतजार किया। मैं बस सही फिल्मों का इंतजार कर रहा था। आयुष्मान को ‘अंधाधुन’ के लिए 2019 में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था। उन्होंने विक्की कौशल के साथ अपना अवॉर्ड शेयर किया था जिन्हें ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए नेशनल अवॉड से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें- जब हॉलीवुड चार्म निक जोनस ने शेयर किए अपने बेडरूम सीक्रेट

पेशेवर मोर्चे पर, आयुष्मान खुराना आखिरी बार गुलाबो सीताबो में देखे गए थे। फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया था और इसमें अमिताभ बच्चन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इन दिनों आयुषमान अपनी फिल्म ‘चंडीगढ़ करें आशिकी’ में नजर आ रहे हैं। और दर्शकों द्वारा अभिनेता की इस फिल्म को सराहा जा रहा है। बता दें इस फिल्म में वाणी कपूर भी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। और यह फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान की फिल्में पाइपलाइन में हैं जिसमें अनुभव सिन्हा की ‘अनेक’, अनुभूति कश्यप की ‘डॉक्टर जी’। इसके अलावा आनंद एल राय प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘एक्शन हीरो’ में लीड रोल में है। इस फिल्म को अनिरुद्ध अय्यर डॉयरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में कलाकार के सफर को दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-सलमान खान से मारपीट से लेकर बी-ग्रेड फिल्म इन विवादों में रहा कटरीना का नाम