29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reveals: जब आमिर खान ने शराब के नशे में धुत करिश्मा से बोले- हम तेरे इश्क में नाचेंगे!

खुलासा: जब आमिर खान ने शराब के नशे में धुत करिश्मा से बोले- हम तेरे इश्क में नाचेंगे!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 17 Nov 2017, 7:44 PM IST

aamir khan

aamir khan

अभिनेताओं को अपने किरदार में जान डालने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। जब बात आमिर खान की हो, तो इसमें अचरज होने जैसी कोई बात नहीं...क्योंकि वो यूं ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं माने जाते। आमिर अब तक अपनी फिल्मों में वो सब कुछ किया है, जो वो आम जीवन में बिल्कुल भी नहीं करते हैं। लेकिन जब कि रदार की बात आती है, तो वो सब ताक पर रख देते हैं। ऐसा ही एक वाकया 21 साल पहले का है। फिल्म थी राजा हिंदुस्तानी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चली थी। इसमें करिश्मा के साथ बारिश में आमिर का एक लंबा लिप-लॉक किस भी था, जिसके लिए आमिर काफी चर्चा में रहे हैं। यह किस भी काफी रीटेक के बाद ओके हुआ था। कहते हैं कि इतने रीटेक हुए थे कि करिश्मा के होंठ लाल हो गए थे। अब आप सोच रहे हैं कि इतने सालों बाद हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं, तो हम आपको बताना चाहते हैं कि इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा वाकया है, जिसका खुलासा खुद आमिर खान ने किया है। इस वाकये के बारे में जब आप जानेंगे, तो आपको एक बारगी यकीन नहीं होगा, क्योंकि ये बात ही कुछ ऐसी है।

जी हां, इसमें कोई दोरास नहीं कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने किरदार को रियल बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। इस बात से कोई भी अंजान नहीं है, लेकिन कैरेक्टर में आमिर ने वो कर दिया, जो करना उन्हें पसंद नहीं, बड़ी बात है। हम आपको बताना चाहते हैं कि आमिर कभी शराब को हाथ नहीं लगाते...ऐसा उनके बारे में कहा जाता है। हां, वो स्मोक जरूर खूब करते हैं, लेकिन स्मोकिंग करते भी कभी कोई उन्हें देखा नहीं होगा, जबकि शाहरुख खान तो कई बार सार्वजनिक स्थानों पर स्मोकिंग करने के चलते मुसीबत में फंस चुके हैं।

खैर, हम अब आते है असल मुद्दे पर...। फिल्म राजा हिंदुस्तानी के सीन में उन्हें जान डालनी थी। सीन शाराब के नशे में धुत होकर करिशमा के लिए गीत गाना था। इस सीन में जान डालने के लिए उन्होंने वो किया, जिसे उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया था। जी हां, सचमुच शराब पी...वो भी एक-दो पैग नहीं, बल्कि पूरा एक बोतल। आमिर ने हाल ही दिए अपने एक इंटरव्यू में यह बात बताई। आमिर ने बताया कि गीत तेरे इश्क में नाचेंगे में उन्हें खूब शराब पीकर डांस करना था, लेकिन बार-बार शॉट देने पर भी जैसा शॉट चाहिए था, वैसा नहीं आ रहा। एक बार तो निर्देशक ने शॉट ओके भी कर दिया था, लेकिन आमिर उससे संतुष्ट नहीं हुए। फिर उन्हें एकदम से आइडिया सूझा। उन्होंने कहा कि शराब का इंतजाम किया जाए। किरदार में जान डालने के लिए आमिर एक बोतन शराब गटगटा गए। फिर उन्होंने ऐसा शॉट दिया कि खुद भी होश नहीं रहा कि शॉट कैसा रहा, जब दूसरे दिन शॉट देखा, तो कहा, अब आई सीन में जान...।

बता दें कि यह फिल्म 15 नवम्बर, 1996 को रिलीज हुई थी। फिल्म सुपर-डुपर हिट थी और इसके गाने आज भी लोगों को पसंद हैं। फिल्म में आमिर खान के अलावा करिश्मा कपूर , कुनाल खेमू, जॉनी लीवर, अर्चना पूरन सिंह, सुरेश ओबेरॉय और फरीदा जलाल मुख्य किरदार में थे।