
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इंडस्ट्री के एक मात्र ऐसे अभिनेता हैं जो साल भर सुर्खियों में अपनी फिल्मों के कारण छाए रहते हैं। अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म अतरंगी को लेकर चर्चा में हैं। अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियों पोस्ट करते रहते हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी की थी। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी पत्नी के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। शादी से पहले अक्षय कुमार का नाम कई ऐक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जाता रहा है। शादी के बाद अक्षय के किसी अफेयर की तो चर्चा नहीं रही है लेकिन एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने ट्विंकल नहीं बल्कि एक ऐक्ट्रेस के साथ रोमांटिक डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की थी। आखिर कौन हैं वो अभिनेत्री...?
दरसल अक्षय कुरमार पहली बार 2019 में करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में रणवीर सिंह के साथ दिखाई दिए थे। इस टॉक शो में करण जौहर ने अक्षय कुमार से पूछा, 'अगर आप शादीशुदा नहीं होते तो किस एक ऐक्ट्रेस के साथ आप रोमांटिक डेट पर जाते?' इसके जवाब में अक्षय कुमार ने जवाब में कहा, ‘डिंपल कपाड़िया’ और पूरी रात में उनसे उनकी बेटी के बारे में बात करता रहूंगा।' अक्षय के इस जवाब पर करण जौहर ने हंसते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि ऐसी ट्रेनिंग आपको आपकी पत्नी ने ही दी है।'
आपको बता दें आज अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन हैं। और अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ मालदीप से एक खूबशूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें दोमों बेहद खूबशूरत नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने काफी लंबे वक्त के बाद अपने काम से छुट्टी ली हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल में आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में धनुष और सारा अली खान के साथ नजर आए थे। अब अक्षय कुमार की 'रंक्षा बंधन', 'पृथ्वीराज', 'राम सेतु', 'बच्चन पांडे' और 'ओह माय गॉड 2' जैसी फिल्में अगले साल में रिलीज होंगी।
Published on:
29 Dec 2021 05:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
