ये किस्सा साल 1983 का है, जब अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कुली’ जबरदस्त हिट साबित हुई थी, लेकिन इस फिल्म के सेट पर उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया था, जिससे उनके पेट में काफी गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इतना ही नहीं खबरों की माने तो वे कोमा में चले गए थे और डॉक्टरों ने उन्हें उन्हें क्लिनिकली डेड तक बता दिया था. इस हादसे के बारे में जब देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पता चला तो वे बेहद दुखी हो गईं. इसके बाद उन्होंने 'देवरहा बाबा' से एक खास ताबीज भी मंगाया था.