4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धार्थ से लेकर कुशाल टंडन तक बिगबॉस में जब ये Contestant भूल गए अपनी सारी हदें, कुछ हो गए थे घर से बेदखल

  बिग बॉस भारत सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियालिटी बेस्ट गेम शो है। इस शो के कंटेस्टेंट कुछ ना कुछ ऐसा आपत्तिजनक कर जाते है जिसके कारण उन्हें बिगबॉस हाउस का बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 21 Aug 2021, 11:27 AM IST

bigbos-contestant.jpg

टीवी की दुनिया का सबसे लोकप्रिय और उतार चढ़ाव से भरा शो बिगबॉस हर किसी को पसंद आता है। इस शो के खत्म होने के बाद लोग इसके आने वाले सीजन का बेसबरी से इंतजार करते है। ये शो पसंद सब करते है पर एक साथ बैठ के परिवार के साथ इस शो को ऩहीं देखा जा सकता क्योकिं इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों द्वारा कुछ ऐसा आपत्तिजनक कर दिया जाता है जिसके कारण वह फैमली के साथ देखने लायक नहीं बचता है। इस साल इस शो का 15वां सीजन लॉंच किया है। बिग बॉस में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है,किसी का झगड़ा तो किसी का रोमांच देखने को मिलता है,इसी वजह से यह शो काफी चर्चा में रहता है। वहीं अब तक प्रसारित हुए सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट भी आए जो अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाए और इसी के चलते उन्हें बिग बॉस से बेदखल कर दिया गया, आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही कंटेस्टेंट के बारे में..

प्रतीक सहजपाल

बिग बॉस में अपने गुस्से की वजह से चर्चा में रहे प्रतीक ने पहले ही बता दिया था कि वे झगड़ालू किस्म के हैं। उन्होंने ना केवल बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया बल्कि घर के लोगों से भी वह उलझते रहे। प्रतीक सहजपाल बिगबॉस के कॉट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट है।

सिद्धार्थ शुक्ला

जहां बिगबास ने सिद्धार्थ को नई पहचान दी और लोगों का फेवरेट बनाया, इसके साथ ही सहनाज गिल से मिलवाया, इसी बिगबॉस में वह घर के कई लोगों से पंगा लेते भी नजर आए है। सिद्धार्थ बिगबॉस हाउस के काफी मुंहफट प्रतिभागी थे। एक तरफ जहां उनकी शहनाज से अच्छी बॉन्डिंग थी, वहीं दूसरी ओर उनकी रश्मि देसाई और आसिम रियाज सहित कई लोगों से हाथापाई हुई, जिसके कारण सिद्धार्थ को भी घर से बाहर का दरवाजा दिखा गया।

कुशाल टंडन

कुशाल बिग बॉस 7 में दिखाई दिए थे। गौहर खान और कुशाल की रिलेशन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। वहीं कुशाल टंडन को डीजे एनडी के साथ मारपीट की वजह से शो से बाहर कर दिया गया था। कुशाल टंडन 'एक हजारों में मेरी बहना है' से फेमस हुए थे। वहीं शो के दौरान दर्शकों को गौहर खान के साथ उनका रोमांस देखने को मिला।

कमाल आर खान

इन्हें केआरके नाम से भी जाना जाता है। बिग बॉस 3 में कमाल और रोहित वर्मा के बीच बहस बाजी हुई थी, जिसके बाद कमाल ने रोहित को पानी की बोतल फेंक कर मारी दी, जो बगल में बैठी समिता को लगी थी, अपने गुस्से के चलते कमाल खान बिग बॉस के घर से बेदखल हो गए थे।

अरमान कोहली

अरमान मलिक का भी काफी गुस्सैल स्वभाव देखने को मिला है। बिग बॉस छोड़ने की वजह है उनका गुस्सा ही रहा है। उनकी को- कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने अरमान पर मारपीट और बदतमीजी के आरोप में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

सोनाली राऊत

बिग बॉस 7 के दौरान अली कुली मिर्जा ने सोनाली राऊत पर आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिसके बाद गुस्से में सोनाली ने अली को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद अली ने घर से भागने की कोशिश भी की थी।