मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र ऐसे अभिनेता हैं जो वही कहते हैं जो दिल में होता है। इसका नजारा कई बार उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में भी आसानी से दिख जाता है। मसलन, जब देश में किसान आंदोलन शुरू हुआ, तो उनके खुद बीजेपी से जुड़े होने और बेटे सनी देओल के बीजेपी नेता होने के चलते इस आंदोलन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की। हालांकि उनके स्वभाव के चलते वे अपने आपको रोक नहीं पाए और अप्रत्यक्ष रूप से ही सही, किसानों के प्रति चिंता जताई। ऐसे ही जब एक बार एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता पहुंचे तो उन्होंने नसबंदी को लेकर ऐसा बयान दिया कि सभी की हंसी छूट गई।