12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब अमिताभ के सामने बैडमैन गुलशन ग्रोवर को कैटरीना के साथ देने पड़े बोल्ड सीन..

बचपन के दिनों से उनका यह सपना था कि वह शोहरत की बुंलदियों तक पहुंचे।  

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Sep 20, 2018

Gulshan Grover

Gulshan Grover

हिंदी फिल्म जगत में बैडमैन के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर को एक ऐसे अभिनेता के रूप में शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी प्रतिभा के जरिए न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी सशक्त पहचान बनाई है। गुलशन ग्रोवर का जन्म 21 सितंबर 1955 को दिल्ली में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हासिल की। बाद में उन्होंने दिल्ली के मशहूर श्री राम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बचपन के दिनों से उनका यह सपना था कि वह शोहरत की बुंलदियों तक पहुंचे।

सपना पूरा करने के लिए किया मुंबई का रुख:
अपने मुकाम पर पहुंचने के लिए गुलशन ग्रोवर ने निश्चय किया कि बतौर अभिनेता बनकर ही इस सपने को पूरा किया जा सकता है। इस उद्देश्य से उन्होंने अस्सी के दशक के आखिरी वर्षों में मुंबई का रूख किया। मुंबई आने के बाद उनको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आश्वासन तो कई देते थे लेकिन फिल्म में काम करने का अवसर उन्हें नहीं मिलता था।

रॉकी में मिली छोटी सी भूमिका:
इस दौरान गुलशन ग्रोवर को सुनील दत्त निर्देशित फिल्म 'रॉकी' में एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। इसे महज संयोग कहा जाएगा कि इसी फिल्म से अभिनेता संजय दत्त ने भी अपने सिने कॅरियर की शुरुआत की थी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई लेकिन इसके बावजूद भी गुलशन ग्रोवर अपनी कोई खास पहचान नहीं बना सके। वर्ष 1983 गुलशन ग्रोवर के लिए सिने कॅरियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी 'सदमा' और 'अवतार' जैसी फिल्में प्रदर्शित हुईं। फिल्म 'अवतार' में उन्होंने अभिनेता राजेश खन्ना के लड़के की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी यह भूमिका कुछ हद तक ग्रे शेडस लिये हुए थी। इस फिल्म के जरिए गुलशन ग्रोवर कुछ हद तक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे।

कैटरीना के साथ दिए बोल्ड सीन:
गुलशन ग्रोवर ने एक फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ बोल्ड सीन भी दिए। कैटरीना ने फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप दहो गई थी। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी थे। गुलशन ने इस फिल्म में कैटरीना के साथ कई बोल्ड सीन दिए थे। गुलशन ने एक शो में बताया था,'फिल्म में अमिताभ बच्चन भी थे, जिनके सामने हमें ये बोल्ड सीन्स करने थे। मैं फिल्म के सीन्स परफेक्ट देना चाहता था इसलिए मैंने और कैटरीना ने कैमरे पर सीन्स देने से पहले कई बार प्रैक्टिस की। मेरे लिए ये सीन्स करना काफी मुश्किल था।'