बात की जाए हेमा मालिनी की तो वह 1968 तक बॉलीवुड के संघर्ष का हिस्सा रहीं। इसके बाद उन्हें फिल्म सपनों के सौदागर में राजकुमार के साथ कास्ट किया गया। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह कायम करने के लिए उन्हें ड्रीम गर्ल के रूप में पेश किया गया। बदकिस्मती से फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। लेकिन हेमा मालिनी ड्रीम गर्ल के रूप में हमेशा के लिए प्रसिद्ध हो गयीं। इसके बाद उन्होनें कई फिल्मों में काम किया। उनके चुलबुले अंदाज को देखते हुए उन्हें फिल्म शोले में चुना गया। शोले में उनका बंसती का किरदार उनके अभिनय करियर का लैंडमार्क किरदार रहा।