1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सास जया बच्चन के बहू ऐश्वर्या राय से कैसे हैं रिश्ते? इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा

आम हो या खास, हर परिवार में सास बहू के बीच तकरार देखने को मिलती है। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि जया और ऐश्वर्या किस तरह का बॉन्ड शेयर करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 19 Aug 2021, 8:28 PM IST

jaya_bachchan_aishwarya_rai.jpg

Jaya Bachchan Aishwarya Rai

नई दिल्ली। बॉलीवुड में बच्चन परिवार काफी पॉपुलर है। उन्हें देशभर से काफी सम्मान मिलता है। बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन में उनकी बेटी को छोड़कर सभी बेहतरीन एक्टर हैं। ऐसे में सभी के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। साल 2007 में बच्चन परिवार में ऐश्वर्या राय भी शामिल हो गईं। उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी की। इस परिवार का हिस्सा बनने के बाद से ही हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ऐश्वर्या का उनकी सास जया बच्चन के साथ कैसा रिश्ता है।

आम हो या खास, हर परिवार में सास बहू के बीच तकरार देखने को मिलती है। ऐसे में फैंस ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि जया और ऐश्वर्या किस तरह का बॉन्ड शेयर करती हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐश्वर्या एक आदर्श बहू हैं। एक्टिंग में जिस तरह उन्होंने हर किसी का दिल जीता है। वैसे ही, ससुराल में भी उन्होंने सबको दीवाना बनाया हुआ है। उनकी सास जया बच्चन भी उनसे बहुत प्यार करती हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है।

ये भी पढ़ें: जब पति मंसूर अली की कब्र पर बैठी थीं शर्मिला टैगोर, तभी ओटोग्राफ लेने के लिए पहुंच गए फैन

जया बच्चन ने एक इंटरव्यू में अपनी बहू ऐश्वर्या की खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, वो बहुत प्यारी हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। आप जानते हैं, 'मैं उन्हें पहले से ही पसंद करती थी,ये बहुत अच्छी बात है कि वो बहुत बड़ी स्टार हैं। लेकिन हम लोग जब भी साथ होते हैं तो वो कभी ऐसा जताती नहीं है। उनकी ये खासियत मुझे बहुत पसंद है। ह हर बात शांति से सुनती हैं। दूसरी सबसे अच्छी बात है कि वो परिवार में बहुत अच्छे से फिट हो गईं, वो बहुत सशक्त और मजबूत महिला हैं। उनके अंदर गरिमा है।'

ये भी पढ़ें: जब करीना कपूर ने सरेआम को कटरीना कैफ को बताया था अपनी भाभी, रणबीर कपूर के उड़ गए थे होश

जया बच्चन से पहले एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या से शादी के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। अभिषेक ने कहा था कि ऐश से शादी करने से पहले उनके अंदर आत्मविश्वास नहीं था।लेकिन ऐश्वर्या ने फिर उनके अंदर कॉन्फिडेंस जगाया। शादी के बाद उनके अंदर जिम्मेदारी का भाव आया। उन्हें लगने लगा कि अब उन्हें ऐश्वर्या के लिए जीना है, उनकी केयर करनी है और उनकी रक्षा करनी है।