28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब कपिल शर्मा को आते थे जान देने के ख्याल, शाहरुख खान ने ऐसे की थी मदद

आज कपिल शर्मा घर-घर में जाने जाते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी जिंदगी में बहुत बुरा वक्त भी आया था। वह डिप्रेशन तक का शिकार हो गए थे। यहां तक कि उन्हें सुसाइड करने के भी ख्याल आते थे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 8 Nov 2021, 4:06 PM IST

kapil_sharma_.jpg

kapil sharma .

नई दिल्ली। कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा की देशभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह कॉमेडी से वह लाखों-करोड़ों लोगों के चेहरे पर हंसी लाने का काम करते हैं। आज वह घर-घर में जाने जाते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी जिंदगी में बहुत बुरा वक्त भी आया था। वह डिप्रेशन तक का शिकार हो गए थे। यहां तक कि उन्हें सुसाइड करने के भी ख्याल आते थे।

इस बात का खुलासा खुद कपिल शर्मा ने किया था। उन्होंने बताया कि एक वक्त वह शराब के सेवन और घबराहट की समस्या से गुजर रहे थे। इस मुश्किल वक्त में उनकी मदद बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने की थी। उन्होंने कपिल को इस मुसीबत से बाहर निकाला था।

यह भी पढ़ें: तारक मेहता शो के जेठालाल ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में शराब के सेवन और घबराहट की समस्या के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्होंने शराब का सेवन करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद वह अपने करियर में लगातार नीचे गिरते जा रहे थे। लेकिन शाहरुख खान ने उन्हें उस वक्त से निकाला और वापस ट्रैक पर आए। फिल्म फिरंगी के दौरान कपिल ने बताया था कि शाहरुख खान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से गाइड किया था और शराब और घबराहट से बाहर निकलने में मदद की थी।

यह भी पढ़ें: जब शाहरुख खान ने की भरी महफिल में पत्नी गौरी खान की जमकर तारीफ

कपिल ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब वह इतने ज्यादा डिप्रेशन में चले गए थे कि उन्हें स्टेज पर परफॉर्मेंस देने से भी डर लग रहा था। लोगों ने उनके शो पर आना बंद कर दिया था और वो लोगों के रडार से बाहर होने लगे थे। उनकी हालत को देखते हुए उनके एक दोस्त ने उन्हें अपने सी-फेस वाले अपार्टमेंट में कुछ दिनों के लिए जाकर रहने की बात की। जब कपिल वहां रहने पहुंचे तो समुद्र को देखकर उनके दिमाग में आता था कि वह इसमें कूद जाएं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग