28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तारक मेहता शो के जेठालाल ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

शो में लीड रोल में नजर आने वाले जेठालाल सभी का पसंदीदा किरदार है। इस किरदार को एक्टर दिलीप जोशी निभाते हैं। इस शो के कारण वह घर-घर में मशहूर हो चुके हैं। यही वजह है कि उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 8 Nov 2021, 1:06 PM IST

dilip-joshi.jpg

Dilip Joshi

नई दिल्ली। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को काफी पसंद किया जाता है। यह टीवी पर चलने वाला अब तक सबसे लंबा शो है। सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा ये शो आज भी लोगों का फेवरेट है। इसमें कई अलग-अलग किरदार देखने को मिलते हैं, जिनका अपना ही अंदाज है। लेकिन शो में लीड रोल में नजर आने वाले जेठालाल सभी का पसंदीदा किरदार है। इस किरदार को एक्टर दिलीप जोशी निभाते हैं। इस शो के कारण वह घर-घर में मशहूर हो चुके हैं। यही वजह है कि उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।

अब एक बार फिर दिलीप जोशी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने दिवाली के मौके पर एक शानदार कार खरीदी है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दिलीप जोशी ने ब्लैक कलर की Kia Sonet subcompact SUV कार खरीदी है। इस कार की कीमत तकरीबन 12.29 लाख रुपये है। दिलीप जोशी की कार के साथ उनकी तस्वीर को पापाराजी विरल भयानी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है।

यह भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन हैं करोड़ों की मालकिन, शो के लिए लेती थीं मोटी फीस

तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिलीप कुमार अपने परिवार के नजर आ रहे हैं। दिलीप जोशी और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी साफ-साफ देखी जा सकती है। विरल भयानी ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के जेठालाल दिवाली के मौके पर गाड़ी खरीदने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ।

यह भी पढ़ें: फेमस होने से पहले ऐसे दिखते थे कपिल शर्मा, सालों पुरानी तस्वीरों में पहचानना मुश्किल

दिलीप जोशी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने जयमाला जोशी से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं। दिलीप जोशी पिछले १३ सालों से शो के साथ बने हुए हैं। अभी तक शो में कई किरदार बदल चुके हैं। उनके अलावा भी कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने शुरुआत से लेकर अभी तक इस शो में बने हुए हैं।