जब शाहरुख ने कंटेस्टेंट से गेम को आगे बढ़ाते हुए एक सवाल पूछा था, उसके जवाब को लेकर महिला श्योर नहीं थी। ऐसे में शाहरुख ने हॉटसीट पर बैठी कंटेस्टेंट को राय दी थी कि- ‘लाइफलाइन्स खत्म हो चुकी हैं, एक आखिरी ऑप्शन जो लीजिएगा मत चाहे तो, लेकिन बताना मेरा फर्ज है- आप खेल को छोड़ सकती हैं। लेकिन यहां पर खेल छोड़ते नहीं हैं, शाहरुख कहते हैं मुझे गले लगा लो।’ ये सुनते ही कंटेस्टेंट ने कहा था- नहीं। इस बीच शाहरुख माहौल को हल्का रखने के लिए मजाक भी कर रहे थे।