उस वक्त ऐसी खबरें भी आने लगीं कि नाना पाटेकर और मनीषा जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि, नाना पहले से ही शादीशुदा थे। इसके बावजूद मनीषा का उनके लिए प्यार कम नहीं हुआ था। धीरे-धीरे मनीषा, नाना पाटेकर को लेकर काफी पजेसिव हो गई थीं, उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं था कि कोई भी लड़की नाना पाटेकर से ज्यादा घुले-मिले। लेकिन एक दिन मनीषा ने नाना पाटेकर को एक एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। वो एक्ट्रेस थीं- आयशा जुल्का। उस समय दोनों एक दूसरे से इंटिमेट थे।