
54 साल के इस अभिनेता का कारनामा जान हरकोई हैरान, लगाई 1500 किमी की दौड़, शेयर किया किस्सा
एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। 54 साल की उम्र में भी मिलिंद काफी फिट और एक्टिव हैं। उनकी फिटनेस से युवा भी प्रेरणा लेते हैं। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक किस्सा शेयर किया है। इस किस्से के बारे में जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल मिलिंद ने 1500 किलोमीटर की दौड़ लगाई है।
मिलिंद ने सोशल मीडिया पर किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में 1500 किमी की दूरी दौड़कर तय की थी। यह दूरी उन्होंने एक माह में पूरी की थी। अभिनेता ने बताया, 'वर्ष 2012 में पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मैंने दिल्ली से मुंबई तक का 1500 किलोमीटर वाला सफर भागकर तय किया था। तीस दिन में ये दूरी पूरी की गई थी, लेकिन तब मुझे अहसास नहीं था कि हम इस प्रकृति को इतना नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब आठ साल बाद लगता है कि जागरूकता तो आई है लेकिन उतनी नहीं जितनी होनी चाहिए।'
मिलिंद ने अपनी इस पोस्ट में लोगों से प्रकृति के बारे में सोचने पर जोर देने के लिए कहा। उनका मानना है कि इंसान को अब इस बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। मिलिंद का कहना है कि कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में प्रकृति साफ हुई है। अब ये कब तक कायम रह पाता है, यह जनता और सरकार पर निर्भर करता है। बता दें कि हाल ही मिलिंद सोमन ने चीनी सामान को बैन करने का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की थी। उन्होंने चाइनीज प्रोडक्ट्स को बैन करने की अपील करते हुए लोगोें से फिट रहने के लिए स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करने का आग्रह किया था।
करीना कपूर और नेहा धूपिया ने भी लगाई दौड़
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। लॉकडाउन के बाद हाल ही प्रतिबंधों में छूट मिलनेके बाद करीना कपूर अपने घर से बाहर निकली और जॉगिंग की। जॉगिंग करते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा नेहा धूपिया ने भी दौड़ लगाई। हालांकि वह इसे लेकर थोड़ी डरी हुई भी नजर आईं। क्योंकि उन्होंने देखा कि बाहर के कई लोग इस वायरस से संबंधित सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर नहीं थे। उन्होंने लिखा कि सुबह की दौड़ के बाद आजादी और डर दोनों महसूस हुए।
Published on:
07 Jun 2020 08:37 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
