3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनेता अनिल कपूर की इस हरकत से घबरा गए थे नेल्सन मंडेला,बाद में लगाया गले

अनिल कपूर ने उस वक्त नेल्सन मंडेला के सामने कुछ ऐसा किया कि वह घबरा गए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 20 Dec 2017, 7:48 PM IST

Anil kapoor

Anil kapoor

वैसे तो बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर के बारे में बहुत से रोचक किस्से हैं लेकिन आज हम आपको अनिल कपूर से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताते हैं। यह रोचक किस्सा अनिल कपूर और नेल्सन मंडेला का है। बात उस समय कि जब वह पहली बार नेल्सन मंडेला से मिले थे। अनिल कपूर ने उस वक्त नेल्सन मंडेला के सामने कुछ ऐसा किया कि वह घबरा गए थे।

दरअसल वर्ष 2005 में अनिल कपूर को अफ्रिका जाना पड़ा। अफ्रिका जाने के बाद अनिल की मुलाकात वहां के मिनिस्टर युसुफ प्रहर से भी हुई थी। अनिल कपूर ने युसुफ को बताया कि वह नेल्सन मंडेला से मिलना चाहते हैं।
युसुफ प्रहर की वजह से ही अनिल कपूर को नेल्सन मंडेला से मिलने का समय मिल गया और 13 जुलाई 2005 को मीटिंग फिक्स हुई। अनिल अपने कुछ फ्रेंडस के साथ नेल्सन मंडेला से मिलने पहुंचे। जब अनिल कपूर नेल्सन मंडेला से मिले तो उनके पैर छूने के लिए नीचे झुके। नेल्सन मंडेला ने शायद ऐसा कुछ सोचा नहीं था इसलिए अनिल को अपने सामने झुकता देख वह घबरा गए और पीछे हटते हुए कहा कि वह क्या कर रहे हैं?
उस वक्त अनिल कपूर ने नेल्सन मंडेला से जो कहा उसे जानकर उन्होंने अनिल से हाथ नहीं मिलाया बल्कि सीधा गले लगा लिया था। दरअसल अनिल ने उन्हें जवाब में कहा था कि जब हम इंडियन अपने किसी बड़े से मिलते हैं तो रेस्पेक्ट में उसके पैर छूते हैं। यह बात सुन मंडेला ने अनिल कपूर को गले लगा लिया था।
बता दें कि साल के बड़े अवॉर्डस में से एक जी सिने अवॉर्ड 2017 का समापन कल हो गया। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स नजर आए। इनमें अनिल कपूर भी शामिल थे। इस उम्र में भी अनिल कपूर का जलनवा बरकरार है। अनिल कपूर को फिल्म मुबारका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला।