scriptराजेश खन्ना के लिए लड़कियां काट लेती थीं हाथ, बनवाना पड़ गया था पुलिस स्टेशन | When Police Station Has Be Made Near Rajesh Khanna Banglow | Patrika News
बॉलीवुड

राजेश खन्ना के लिए लड़कियां काट लेती थीं हाथ, बनवाना पड़ गया था पुलिस स्टेशन

दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना का स्टारडम किसी से छुपा नहीं है। लड़कियों के बीच भी राजेश खन्ना को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता था। राजेश खन्ना के लिए कई लड़कियों ने आत्महत्या तक कर दी थी। जिसकी वजह से उनके बंगले के सामने पुलिस स्टेशन तक बनवाना पड़ गया था।

Aug 20, 2021 / 02:47 pm

Shweta Dhobhal

Rajesh Khanna

Rajesh Khanna

नई दिल्ली। राजेश खन्ना वो अभिनेता हैं जिन्होंने अपने बेहतरीन काम से सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया। राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार हैं। यही नहीं काका ने एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में दी थीं। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि राजेश खन्ना जैसा स्टारडम आज तक किसी और को नहीं हासिल हुआ। लोगों के बीच राजेश खन्ना की दीवानगी देखने लायक थी। उनके घर के बाहर हमेशा भीड़ रहती थी। हर कोई बस उनकी एक झलक देखने के लिए तरसता था। उनकी लोकप्रियता के कई दिलचस्प किस्से आज भी बॉलीवुड के गलियारों में सुनने को मिलते हैं। राजेश खन्ना की दीवानी एक्ट्रेस रीना रॉय भी थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने एक रेडियो शो में किया था।

लड़कियों में थी राजेश खन्ना की दीवानगी

राजेश खन्ना को लेकर लड़कियों में भी खूब क्रेज देखने को मिलता था। कहा जाता है कि राजेश खन्ना सफेद गाड़ी कुछ ही पल में लाल रंग में बदल जाया करती थी। लड़कियां उनकी गाड़ियों में अपने होंठों के निशान छोड़ जाया करती थीं। राजेश खन्ना की तगड़ी फैन फॉलोइंग का जिक्र एक रेडियो शो पर एक्ट्रेस रीना रॉय ने भी किया था। रीना ने रेडियो शो पर बताया था कि एक वक्त था जब वो भी राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं। जब वो फिल्मों में नहीं आई थीं। तब उनकी बस एक ही ख्वाहिश थी कि वो बस राजेश खन्ना की एक झलक देख पाएं।

शादी के बाद राजेश खन्ना ने तोड़ा लड़कियों का दिल

रीना रॉय ने बताया था कि जब राजेश खन्ना ने एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। तब काका ने लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था। रीना बताया कि राजेश खन्ना की शादी के बाद उनके घर के आस-पास का माहौल बिगड़ने लगा था। उस वक्त कई लड़कियों ने खुदखुशी करने की कोशिश की थी। हद तो तब पार हो गई जब राजेश खन्ना की फीमले फैन्स ने उनके प्यार में अपना हाथ चाकू से काट लिया और किसी ने खुद को आग लगाकर सुसाइड तक करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें

फिल्म ‘नमक हराम’ में राजेश खन्ना के रोल से चिढ़ गए थे अमिताभ बच्चन, कमरे में बंद कर उतारा था गुस्सा

 

राजेश खन्ना के घर के बाहर खोला पुलिस स्टेशन

रीना रॉय आगे बताती हैं कि राजेश खन्ना के लिए ऐसी दीवानगी को देखते हुए उनके घर के बाहर पुलिस तैनात करना का प्लान बनाया गया। लेकिन फिर भी हालत काबू में नहीं आए। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते गए राजेश खन्ना के लिए लड़कियों के दिलों में और भी दीवानगी बढ़ती रही। जिसे देखकर फैसला लिया गया कि राजेश खन्ना के घर के पास मजबूरन पुलिस स्टेशन बनवाया गया। ऐसे में जो भी फीमेल फैन राजेश खन्ना के घर के पास पुलिस उन पर कड़ी नज़र रखती थी।

यह भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन को नीचा दिखाने के लिए ऋषि कपूर ने की थी ऐसी हरकत, लंबे समय तक चली कोल्ड वॉर

मिट्टी से भरती थीं अपनी मांग

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि बताया जाता है कि जिस रास्ते से राजेश खन्ना निकला करते थे। लड़कियां वहां की धूल उठाकर अपनी मांग में भर लेती थीं। एक बार जहां पर राजेश खन्ना शूटिंग कर रही थीं। वहां पर लड़कियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। राजेश खन्ना को लेकर लड़कियों के बीच छीना झपटी तक शुरू हो गई थी। लड़कियों के बीच घिरे राजेश खन्ना के कपड़े तक उस हाथपाई में फट गए थे। कहा जाता है कि बड़ी ही मुश्किल से राजेश खन्ना को उस भीड़ से निकाला गया था।

Home / Entertainment / Bollywood / राजेश खन्ना के लिए लड़कियां काट लेती थीं हाथ, बनवाना पड़ गया था पुलिस स्टेशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो