8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब प्रियंका चोपड़ा के वेस्टर्न कपड़ो को उनके पिता ने कर दिया था सील, बनवाए थे देसी गर्ल के लिए सलवार कुर्ते

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा के फादर ने उनके वेस्टर्न कपड़ों सील कर दिया था और उनके लिए सलवार कुर्ते बनवा दिए थे, इस बात को खुलासा खुद बॉलीवुड की देसी गर्ल ने किया है, जाने पूरा किस्सा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 1 Sep 2021, 9:19 AM IST

Priyanka.jpg

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार है। प्रियंका ने ना सिर्फ बॉलीवुड में पर हॉलीवुड में भी भरपूर नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि इससे ज्यादा वह अपने आउटफिट्स के लिए और बयानों के लिए ज्यादा सुर्खियां बटोरती है। हाल ही में अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ एक फोटो साझा की जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जो प्रियंका चोपड़ा को उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया हो, वह कई बार इस चीज का निशाना बन चुकी है।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा भारत के छोटे से शहर बरेली से ताल्लुक रखती है। बरेली की इस लड़की ने जो नाम और शोहरत कमाया हैं वह काबिले तारीफ है। वही प्रियंका चोपड़ा अपने पिता से काफी क्लोज है। हालांकि अब उनके पिता इस दुनिया में नहीं है फिर भी वह अपने पिता के लिए प्यार को इजहार करना कभी नहीं भूलती। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि प्रियंका के अमेरिका से लौटने के बाद उनके पिता ने उनके वेस्टर्न कपड़ों को सील कर दिया था और यह वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे, चलिए जानते हैं पूरा किस्सा।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा अपनी मौसी के घर छुट्टी मनाने के लिए अमेरिका के बोस्टन गई थी, तभी उन्हें विदेश रास आ गया तो उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई वहीं से करने का फैसला किया। इस दौरान प्रियंका को नस्ली भेदभाव का सामना भी करना पड़ा, जिसके कारण उनका पढ़ाई में मन नहीं लगा और वह वापस अमेरिका से बरेली लौट आई। वहीं वापस लौटने के बाद प्रियंका में काफी चेंजस आ गए थे, उनके अंदाज़ में काफी बदलाव थे। इस बारे में खुद प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर बात की थी।

एक लीडिंग मीडिया फर्म को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब वह विदेश से अपने शहर बरेली वापस लौटी तो वह खुद को तो समझने लगी थी। इसके साथ ही उनके बोलने का अंदाज जिसे एक्सेंट कहा जाता हैं वह भी बदल गया था। इसके साथ ही प्रियंका ने अपने एक्सपीरियंस को भी शेयर किया जो उन्होंने विदेश में अपनी पढ़ाई के दौरान फेस किए थे, जो काफी मायूसी भरे थे। प्रियंका कहती हैं कि जो हुआ अच्छा हुआ क्योंकि अगर ऐसा ना होता तो वह वहां से कभी वापस नहीं आती और ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा नहीं लेती और अगर ऐसा नहीं करती तो वह मिस वर्ल्ड कैसे बन पाती।

प्रियंका चोपड़ा पूरा किस्सा साझा करते हुए बताती हैं कि जब वह अमेरिका से वापस घर लौट आई तो खुद को काफी तोप समझती थी, क्योंकि अमेरिका रिटर्न थी और उनका एक्सेंट भी बदल गया था । वह कहती है कि जब मैं बास्टन से वापस बरेली आई तो मेरे फादर ने मेरे सारे वेस्टर्न कपड़ों को सील कर दिया था, क्योंकि बरेली में जींस और टीशर्ट पहनकर भी बाहर निकलो तो लोग मुड़-मुड़ कर देखते हैं। मैं यह इसलिए जानती हूं क्योंकि मैं वही पली-बढ़ी हूं। इसके साथ ही मेरे डैड ने मेरे सलवार कुर्ते बनवाए थे, जिस पर मैंने उनसे कहा कि मैं लूज शर्ट तो पहन ही सकती हूं, ऐसे में मैं अपने डैड के कपड़ों से शर्ट निकाल कर उन्हें पहनती थी।

गौरतलब है कि जब बोस्टन से प्रियंका वापस बरेली आई तो वह काफी उदास रहती थी, लेकिन उनके भाई ने उनके कॉन्फिडेंस को काफी बढ़ाया। प्रियंका के भाई ने उनसे कहा कि वह बहुत सुंदर है और लंबी है, जिसके बाद उन्होंने बिना किसी को बताए अपनी मां के साथ मिलकर ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए नाम दाखिल करवा दिया। वही अपनी डस्की स्किन को लेकर प्रियंका बताती हैं कि पंजाबी फैमिली में इसे ज्यादा एप्रीशिएट नहीं किया जाता है। बचपन में मजाकिया अंदाज में ही उन्हें लोग काली-काली कहकर पुकारते थे। प्रियंका कहती है कि उनकी फैमिली में सभी गोरे चिट्टे लोग हैं पर वह और उनके फादर डस्की हैं। ऐसे में उनसे लोग कहते थे कि तुम से शादी कौन करेगा। गौरतलब है कि प्रियंका की शादी इंटरनेशनल पॉपस्टार निक जोनस से हुई हैं।