8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब वैजयंती माला के साथ अफेयर की खबरों पर राज कपूर ने खा ली थी कसम, अब नहीं करूंगा साथ में काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने शुरुआती दौर से ही हमें ऐसे टैलेंटेड एक्टर और एक्ट्रेस दिए हैं जिनकी आज भी किसी से तुलना नहीं की जा सकती है। ऐसी लिस्ट में एक्ट्रेस वैजयंती माला का नाम भी शामिल किया जाता है। वैजयंती माला उन चुनिंदा एक्ट्रेस में शुमार हैं जिन्होंने इंडस्ट्री के शुरुआती दौर में ही अपना परचम लहरा दिया था। वे पहली ऐसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में ऊंचाइयों को छुआ और सुपरस्‍टार का दर्जा पाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 25 Jan 2022, 11:43 PM IST

,

Vyjayanthimala, Vyjayanthimala

जिस दौर में औरतों के लिए फिल्में देखना भर मुश्किल बात होती थी उस दौर में वैजयंती माला ने इंडस्ट्री में अपनी आदाकारी का जलवा बिखेरा था या दूसरे तरीके से कहें तो वह दक्षिण सिनेमा से हिन्दी सिनेमा में सबसे पहले सफल होने वाली अभिनेत्री हैं। यही नहीं फिल्मों में एक्ट्रेसेस के डांस को अहम बनाने के पीछे भी वैजयंती माला का बेहद ही अहम रोल है। क्या आप जानते हैं कि वैजयंती माला सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि शास्त्रीय नृत्य में भी पारंगत हासिल कर चुकी थीं।

ये कहना गलत नहीं होगा कि वो टैलेंट का एक ओवर ऑल पैकेज थी। गुरु वझूवूर रमिआह पिल्लै से भरतनाट्यम सीखने वाली वैजयंती माला भरतनाट्यम की डांसर, कर्नाटक शैली की सिंगर और डांस टीचर भी रही हैं।

शुरुआती दिनों की बात करें तो वैयजंती माला का जन्म 13 अगस्त, 1936 को मद्रास में हुआ था। उनके पिता का नाम एम.डी. रमन और मां का नाम वसुंधरा देवी था। उनकी मां 1940 के दशक की फेमस तमिल एक्ट्रेस थीं। यही वजह थी कि वैजयंती माला ने छोटी उम्र में ही परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।

जी हां वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में ही डेब्‍यू कर लिया था। 1949 में आई तमिल फिल्म 'वड़कई' में वह सबसे पहले नजर आईं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर की शुरुआत 1951 में आई फिल्म 'बहार' से हुई।

अब बात कर लेते हैं उनके एचीवमेंट्स की तो वैजयंती माला ने 1957 में आई फिल्म 'देवदास' में चंद्रमुखी का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिला। 1959 में फिल्म 'मधुमती', 1962 में 'गंगा जमुना' और 1965 में 'संगम' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। 1996 में उन्‍हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

ये तो हो गई उनकी प्रोफेशनल लाइफ और अब बात कर लेते हैं उनकी पर्सनल लाइफ की तो वे भी इंडस्ट्री की उन्हीं एक्ट्रेस में शुमार बताई जाती हैं जिनका नाम इंडस्ट्री के पहले शो मैन राज कपूर के साथ जोड़ा जाता है।

ये तो हो गई उनकी प्रोफेशनल लाइफ और अब बात कर लेते हैं उनकी पर्सनल लाइफ की तो वे भी इंडस्ट्री की उन्हीं एक्ट्रेस में शुमार बताई जाती हैं जिनका नाम इंडस्ट्री के पहले शो मैन राज कपूर के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि इसके अलावा उनका नाम दिलीप कुमार के साथ भी जुड़ा लेकिन राज कपूर के साथ अफेयर की खबरों ने उन दिनों ज्यादा जोर पकड़ा था। उसके बाद वह राज कपूर के करीब आईं।

जब राज कपूर की पत्‍नी ने उनके रिश्‍ते पर उंगली उठाई तो राज कपूर ने वादा किया कि वह वैजयंती के साथ काम नहीं करेंगे और ऐसा ही हुआ 'संगम' के बाद वैजयंती माला और राज कपूर की लोकप्रिय जोड़ी टूट गई। अंत में उन्होंने एक डॉक्टर से शादी कर ली थी और ये वहीं डॉक्टर थे जिन्होंने एक्ट्रेस के निमोनिया के दौरान उनका इलाज किया था। इलाज के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली थी।