नई दिल्ली। बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में कदम रखने से पहले हर स्टार्स को बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ता है। जिसका फायदा बॉलीवुड में बैठे बड़े से बड़े लोग असानी से उठाने में नही कतराते हैं। इस तरह का शोषण आज से नही बल्कि 70 से 80 के दशक की अभिनेत्रियों के साथ भी होता रहा है। इसी तरह के शोषण में फंसी थी अभिनेत्री रीना रॉय जो फिल्मं में आने से पहले काफी गरीब परिवार से थी, जिसके चलते उन्हें बार डांसर के रूप में काम करना पड़ा था।