मर्द के करीब होने के लिए सेक्स जरूरी
अपनी निजी जिंदगी और अधूरे प्यार को लेकर रेखा ने कई बार बयान दिया है। लेकिन एक बार रेखा कुछ ऐसा कह पड़ी थीं, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया था। दरअसल, यासिर उस्मान की किताब 'रेखा- कैसी पहेली जिंदगानी' में एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कई किस्सों का खुलासा किया गया है। इसी किताब के मुताबिक, रेखा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'आप एक मर्द के करीब... बेहद करीब तब तक नहीं आ सकते जब तक आप उसके साथ सेक्स नहीं करते।' रेखा के इस बयान की उस वक्त काफी चर्चा हुई थी।