सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर 21 साल के हो गए हैं। हाल ही में उन्हें आईपीएल ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के उनके बेस प्राइज पर खरीदा। जिससे उनके करियर को मजबूती मिली। हालांकि उसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। यूजर्स ने क्रिकेट में भी नेपोटिज्म की बात कही। जिसके बाद एक्टर फरहान अख्तर ने उनका बचाव किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, "मुझे लगता है कि मुझे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में यह कहना चाहिए। हम एक ही जिम में जाते हैं और मैंने देखा है कि वह अपनी फिटनेस पर कितना मेहनत करते हैं, उसका ध्यान बेहतर क्रिकेटर बनने पर है। उस पर नेपोटिज्म जैसा शब्द लादना गलत और काफी क्रूर है। शुरू होने से पहले उसके उत्साह को मत कम करो।"