जब सारा और इब्राहिम पैदा हुए तो भी हमने उनपर कभी कोई धर्म नहीं थोपा और सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया। जब सारा और इब्राहिम छोटे थे, और अमृता मत्था टेकने गुरूद्वारे जाती थीं तो, वो उनका ख्याल रखते थे। वहीं, हमारे तलाक के बाद अमृता ने भी धर्म के मामले में बच्चों को प्रभावित नहीं होने दिया।