बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्खियों में हैं। साथ ही वह टीवी पर एक शो भी होस्ट कर रहे हैं। इस शो का नाम है 'दस का दम'। सलमान खान जहां अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में रहते है। उतना ही वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है, इनमें संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर जैसे नाम शामिल हैं।