4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शूटिंग के दौरान झील में गिर गया कैमरा, सलमान खान ने लगा दी थी तुरंत छलांग,हुआ था ऐसा हाल

सलमान खान भले ही 50 साल की उम्र पार कर चुके हों, लेकिन उन्हें आज भी मोस्ट एलिजिबल बैचलर माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि एक बार कैमरे के लिए लेक में लगा दी थी छलांग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 14 Sep 2021, 3:45 PM IST

Salman khan

Salman khan

नई दिल्ली। सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3'की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रहे है। उनकी इस उम्र में भी काम करने के तरीकों को देख ना केवल आज के युवा इंसपायर्ड है बल्कि पुराने समय के स्टार्स भी उनके काम की दाद देते है।

सलमान खान के बारे में खुद धर्मेन्द्र तारीफ करने से नही चूकते क्योंकि उनकी बहादुरी उन्होंने खुद अपनी आखों से देखी है। जिसका खुलासा करते हुए उन्होंने बताया था कि जिस तरह से उनका शरीर मजबूत है उससे कहीं ज्यादा वो किसी भी काम को करने के लिए किसी भी खतरे से नही डरते। आपको बता दें बचपन से ही सलमान खान धर्मेंद्र को काफी पसंद करते है।

धर्मेंद्र ने भी सलमान की खूबियों के बारे में फैंस को बताया था कि सलमान बहुत अच्छा इंसान है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।’ वो खतरो से नही डरता है। जिसका उदाहरण उस समय देखने को मिला था जब मैं उसके साथ शूटिंग कर रहा था। यह शूटिंग हम एक लेक में कर रहे थे। तभी मैंने देखा कि शूंटिग के समय कैमरा अचानक लेक में गिर जाता है। कैमरा के गिरते ही सलमान बिना कुछ सोचे लेक पर जंप मार जाते है और काफी गहराई पर जाते कैमरे को निकालकर ले आते है। मै इस नजारे को देखकर ही दंग रह गया मैंने कहा यार ये तो बड़ा दिलेर है।’

सलमान खान ने धर्मेंद्र से ली थी सीख

धर्मेन्द्र के फिट्नेस और टाइट थाइस को देखकर सलमान खान ने फिट्नेस के राज पूछे थे तब धर्मेंद्र ने बताया था- ‘ये ऊपर वाले का वरदान औऱ मां बाप का अहसान है। कि जो ऐसा शरीर दिया है वो उनकी बदौलत है। मैं मेहनत करता था, फिल्मों में काम करने के साथ साथ खेतों में काम करना, साइकल चलाना, 50 मील आना जाना मेरी दिनचर्या था जिससे मेरे थाइस स्ट्रॉन्ग हो गए थे।’ तब से खुद सलमान ऐसे ही काम करते नजर आते हैं।