नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त सालों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। उनका स्टाइल लोगों के बीच खूब पॉपुलर है। आज भी लोग उनके जैसे बोलने और चलने की कोशिश करते हैं। हालांकि, काम से ज्यादा संजय दत्त का नाम विवादों में रहा है। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से ही उनका नाम कभी ड्रग्स, कभी खतरनाक हथियारों को छिपाने या कभी अन्य कलाकारों से हुए झगड़े को लेकर विवादों में बने रहे। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसमें उनकी और एक्टर राजकुमार की लड़ाई का जिक्र है।