4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अमिताभ बच्चन के सामने ही शाहरुख खान ने अभिषेक बच्चन से कहा- जब इनके बाप इन्हें नहीं सिखा सके…

शाहरुख अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से किसी का भी मुंह बंद कर देते हैं। एक बार शाहरुख ने अमिताभ बच्चन के सामने ही अभिषेक बच्चन को लेकर कह दिया था कि जब इनके बाप इन्हें नहीं समझा सके तो फिर मैं क्या सिखाऊंगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 14 Sep 2021, 12:14 PM IST

shah_rukh_khan.jpg

Shah Rukh Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान दुनियाभर पॉपुलर हैं। उनकी लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। दशकों से वह फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते आ रहे हैं और आज भी उनकी फिल्में पहले की तरह कमाल दिखाती हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। हर उम्र का व्यक्ति उनकी एक्टिंग का कायल है। हालांकि, एक्टिंग के अलावा, किंग खान को उनकी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। वह अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से किसी का भी मुंह बंद कर देते हैं। एक बार शाहरुख ने अमिताभ बच्चन के सामने ही अभिषेक बच्चन को लेकर कह दिया था कि जब इनके बाप इन्हें नहीं समझा सके तो फिर मैं क्या सिखाऊंगा?

केबीसी पर सुनाया किस्सा
दरअसल, ये वाक्या साल 2014 का है। जब शाहरुख़ खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ आई थी। फराह खान द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी और विवान लीड रोल में थे। फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' पहुंची थी। इस दौरान शाहरुख ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया, 'एक बार फराह मे मुझे शिकायत की। इसने कहा कि अभिषेक और विवान दोनों मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं, डिस्ट्रेक्टिड रहते हैं, बातचीत कर रहे हैं, तंग कर रहे हैं। बार-बार मेरी फोटो ट्विटर पर डाल रहे हैं।'

शाहरुख का मजेदार जवाब
इसके बाद शाहरुख कहते हैं, 'अभिषेक और विवान मुझे बहुत तंग करते हैं तुम जाकर उनसे बात करो। मैंने फराह से कहा कि बच्चे हैं यार, ऐसे थोड़ी न होता है, हो जाएगा। लेकिन फराह ने कहा कि आज वो बहुत नाराज हैं और मैं जाकर दोनों से बात करूं। शाहरुख ने आगे कहा, तो सर, मैं बड़ा ऐसे ही कमर कस के पहुंच गया। मैं बोलने को शुरू हुआ फिर मुझे दिमाग में आया कि अभिषेक बच्चन के जो पिता हैं, वो मिस्टर बच्चन हैं। फिर याद आया कि विवान के जो पिता हैं, वो मिस्टर नसीरुद्दीन शान हैं। फिर दिमाग में आया कि अगर इनके बाप नहीं सिखा सके तो मैं क्या सिखाऊंगा।' शाहरुख की ये बात सुनकर अमिताभ बच्चन और वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

शाहरुख की अपकमिंग फिल्म
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वह जीरो फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उसके बाद से ही वह बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन वह जल्द ही वह पठान फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। इस फिल्म के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटिड हैं।