शाहरुख ने बताया, 'वह दर्द से बहुत तड़फी थी। लेकिन मै जानता हूं कि आप बच्चों को जन्म देते समय नहीं मरते... लेकिन पुरानी यादों ने मेरे अंदर उस डर को एक बार फिर से जिंदा कर दिया था।' बता दें कि शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे हैं- आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम। बॉलीवुड का यह पावर कपल इस साल 25 अक्टूबर को अपनी 30वीं शादी की सालगिरह मनाएगा।