जब अनिल कपूर की मुछों को देखकर डायरेक्टर ने किया था कमेंट, कह दी थी इतनी बड़ी बात
Published: Nov 20, 2021 03:04:01 pm
अनिल कपूर ने बताया था कि मैं मनमोहन देसाई साहब का तो बहुत बड़ा फैन रहा हूं। उनके साथ तो अमिताभ बच्चन साहब ही फिल्म किया करते थे। एक बार उन्होंने अपनी फिल्म में जैकी श्रॉफ को साइन कर लिया, ये सुनकर थोड़ा अजीब लगा था।


Anil Kapoor
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सफल एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘वो 7 दिन’ से करियर की शुरुआत की थी और ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। अनिल ने अपने अलग अंदाज और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक बार टायरेक्टर ने उनकी मुछों को लेकर कमेंट किया था। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने किया था।