7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड
विनोद खन्ना के अपने ने ही तान दी थी उन पर बंदूक
Play video

विनोद खन्ना के अपने ने ही तान दी थी उन पर बंदूक

यह वाकया उन दिनों का है जब विनोद खन्ना ने नासिक के सिद्धेहम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था।
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Feb 01, 2018

विनोद खन्ना एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने हर रोल को बखूबी से निभाया था। चाहे वह विलेन का ही क्यों न हो लेकिन उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना इतना आसान नहीं था। आइए आज जानते हैं आखिर क्या था मामला….

यह वाकया उन दिनों का है जब विनोद खन्ना ने नासिक के सिद्धेहम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था।

 

 

Vinod Khanna photos

विनोद खन्ना ने ग्रेजुएशन करने के बाद पिता के सामने फिल्मों में काम करने की बात रखी थी लेकिन पिता यह बात सुनकर आग बबूला हो गए थे। उन्हें बेटे विनोद की यह बात सुनकर इतना गुस्सा आया कि वह तेजी से कमरे में गए और बंदूक लाकर विनोद खन्ना पर तान दी।

Vinod Khanna pics

पिता किशनचंद खन्ना के इस गुस्से से वह खुद भी बुरी तरह डर गए थे। उस वक्त मामला बिगड़ता देख विनोद खन्ना की मां कमला बीच में आ गई और समझाने की कोशिश करने लगीं। काफी देर बाद जब पिता का गुस्सा शांत हुआ तो उन्होंने विनोद खन्ना को फिल्म इंडस्ट्री में कुछ कर दिखाने के लिए 2 साल का वक्त दिया। विनोद खन्ना ने इन्हीं 2 सालों में काफी मेहनत की, जिसकी बदौलत पिता के दिए गए समय में ही वह स्टार बन गए थे। किशनचंद खन्ना 1947 के बंटवारे के बाद पेशावर से मुंबई आकर रहने लगे थे। यहां आकर उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया था। पिता चाहते थे कि विनोद खन्ना ग्रेजुएशन के बाद उनका बिजनेस संभाले।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन