16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब विनोद मेहरा की मां ने रेखा की चप्पलों से कर दी थी पिटाई, एक्ट्रेस आंसू बहाते हुए निकलीं

एक वक्त था जब रेखा और विनोद मेहरा की लव स्टोरी भी छाई रहती थी। लेकिन इसका अंत भी बुरी तरह हुआ था। विनोद मेहरा की मां ने रेखा की चप्पलों से पिटाई कर दी थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Sep 09, 2021

rekha.jpg

Rekha Vinod Mehra Love Story

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे थे। अपनी फिल्मों से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रही हैं। फिल्मों में रेखा ने भले ही कई एक्टर्स के साथ रोमांस किया हो लेकिन असल जिंदगी में उनको प्यार में उदासी के सिवाय कुछ नहीं मिला। उनकी जिंदगी में कई लोगों की एंट्री हुई लेकिन किसी के साथ उनका रिश्ता लंबा नहीं चल सका। एक वक्त था जब रेखा और विनोद मेहरा की लव स्टोरी भी छाई रहती थी। लेकिन इसका अंत भी बुरी तरह हुआ था। विनोद मेहरा की मां ने रेखा की चप्पलों से पिटाई कर दी थी।

विनोद मेहरा के परिवार को नामंजूर था रिश्ता
खबरों के मुताबिक, उस वक्त रेखा और विनोद मेहरा एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों ने साथ में फिल्म घर और बिंदिया चमकेगी जैसी फिल्मों में काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। लेकिन विनोद मेहरा के परिवार को उनका ये रिश्ता मंजूर नहीं था। वो नहीं चाहते थे कि उनका किसी सह-कलाकार के साथ अफेयर हो।

मां ने कर दी चप्पल से पिटाई
उस वक्त ये खबरें थीं कि रेखा और विनोद मेहरा ने चोरी-छिपे शादी कर ली थी। उसके बाद विनोद मेहरा रेखा को अपने घर ले गए। वह रेखा को अपनी मां से मिलवाना चाहते थे। लेकिन रेखा को देखते ही उनकी मां भड़क गईं। उन्होंने न सिर्फ रेखा पर चिल्लाया बल्कि उन्हें अपमानित भी किया। उन्होंने रेखा को अपनी बहू मानने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब रेखा आशीर्वाद लेने के लिए उनकी पैरों की ओर झुकीं तो उन्होंने रेखा को धक्का मारकर खुद से दूर कर दिया। उन्होंने रेखा को मारने के लिए चप्पल तक उठा डाली और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद विनोद मेहरा के घर से आंसू बहाती रेखा निकलीं। इसका खुलासा जिक्र यासिर उस्मान द्वारा लिखी गई रेखा की बायोग्राफी ‘द अनटोल्ड स्टोरी’ में किया गया है।

उनके लिए मैं बदनाम अभिनेत्री हूं
इस घटना के बाद रेखा और विनोद मेहरा अलग हो गए और एक्टर ने साल 1988 में किरण से शादी कर ली। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, साल 1973 में रेखा ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने विनोद मेहरा की मां को लेकर कहा था, 'उनके (विनोद की मां) के लिए मैं सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं हूं, बल्कि मैं एक बदनाम अभिनेत्री हूं जिसका एक सड़ा हुआ अतीत और एक सेक्स सिंबल की तरह देखा जाता है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग